इंदौर में स्कीम नंबर 134, सड़क को 6 लेन बनाने के साथ IDA की बैठक में कई अहम फैसले, Several Key Decisions Taken at IDA Meeting, Including Widening of Scheme No. 134 Road in Indore to Six Lanes

इंदौर में स्कीम नंबर 134, सड़क को 6 लेन बनाने के साथ 
IDA की बैठक में कई अहम फैसले

इंदौर विकास प्राधिकरण की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को संभागायुक्त एवं आईडीए अध्यक्ष डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास और भविष्य की बड़ी परियोजनाओं को लेकर कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला तुलसी नगर पुलिया से योजना क्रमांक 134 में वसुंधरा कॉम्पलेक्स के सामने निर्मित सड़क तक मास्टर प्लान की 30 मीटर सड़क को 4 लेन के बजाय 6 लेन बनाने को लेकर लिया गया। इस कार्य पर करीब 70 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। एक अन्य बड़े फैसले में कुमेड़ी स्थित आईएसबीटी के संचालन और रखरखाव के लिए एजेंसी चयन को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लंबे समय से अटके आईएसबीटी संचालन का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में आईडीए की विभिन्न योजनाओं में मौजूद भूखंडों पर ईपीसी मॉडल यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन पद्धति से विकास कार्य कराने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए करीब 60 करोड़ 98 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। 
                                                
इन परियोजनाओं में लोकल शॉप, आरसीएम और कन्वीनियंट शॉप जैसे विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में पीपीपी मॉडल यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर भी सहमति बनी। बैठक में ग्राम मोरोद नेहरू तहसील बिचौली हप्सी स्थित 125 हेक्टेयर से ज्यादा शासकीय भूमि पर प्रस्तावित मंडी निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कृषि उपज मंडी विभाग को इस परियोजना का निर्माण और विकास स्वयं करने की सहमति प्रदान की गई। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान यानी यूआईएमआर के बढ़े हुए क्षेत्रफल के अनुसार कंसल्टेंट को भुगतान करने की मंजूरी भी बैठक में दी गई। कुल मिलाकर आईडीए की इस बैठक में शहर के भविष्य, ट्रैफिक व्यवस्था, व्यवसायिक विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP


Post a Comment

0 Comments