लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार,Another Accused from the Lawrence Bishnoi Gang Arrested.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कारोबारी को धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले मामले में सहआरोपी राजपाल चंद्रावत की मदद करना स्वीकार किया है।


क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी सचिन हाल ही में गैंग से जुड़ा था और उसने अवैध लाभ कमाने की मंशा से कारोबारी विवेक दम्मानी की जानकारी आरोपी राजपाल को उपलब्ध कराई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा दम्मानी के घर के बाहर फायरिंग की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व में राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा और सोनू उर्फ रितेश खंगार उर्फ सोलंकी निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को सचिन की जानकारी आरोपी सोनू की निशानदेही पर मिली, जिसके बाद साइबर तकनीक और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे ट्रेस कर पकड़ा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता
से लेते हुए एसआईटी टीम बनाई गई है जो लगातार कार्रवाई कर रही है।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP 

Post a Comment

0 Comments