राजा राममोहन राय की 254वीं जयंती पर,भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत को समाज ने दी श्रद्धांजलि,On the occasion of Raja Ram Mohan Roy's 254th birth anniversary, society paid tribute to the pioneer of the Indian Renaissance.

राजा राममोहन राय की 254वीं जयंती पर,भारतीय पुनर्जागरण 
के अग्रदूत को समाज ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर के ब्रह्म समाज मंदिर में भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत और महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की 254वीं जयंती बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।

 कार्यक्रम में समाज के लोगों ने राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्म समाज मंदिर में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती गीता मेश्राम, सह सचिव आतिश जाधव और मध्य वृतीय ब्रह्म समाज इंदौर के कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजा राममोहन राय ने भारतीय समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। बताया गया कि 22 मई 1772 को जन्मे राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं। उन्होंने समाज में फैली कई कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। खास तौर पर सती प्रथा जैसी अमानवीय प्रथा को खत्म करने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि आज के समय में भी राजा राममोहन राय के विचार समाज को जागरूक और प्रगतिशील बनाने की प्रेरणा देते हैं। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP


Post a Comment

0 Comments