शिक्षा का अधिकार अधिनियम-
निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी 2 अप्रेल को राज्य शिक्षा केन्द्र के आरटीई पोर्टल पर मिलेगी आवंटित शाला की जानकारी
भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा गुरुवार 2 अप्रेल 2026 को दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जायेगी। जिसका सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा।
आवेदक कार्यक्रम समय दोपहर 2:15 बजे के पश्चात उनके बच्चों को आवंटित शाला की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर देख सकेंगे तथा आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उक्त जानकारी आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। जिसके लिए मध्यप्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदन एवं शाला आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है। इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन उपरांत ऑनलाइन लॉटरी हेतु लगभग 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हेतु पात्र हुये हैं। ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्चों को इस वर्ष प्रदेश के पात्र लगभग 22 हज़ार निजी विद्यालयों की 1 लाख 22 हज़ार 551 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
ऑनलाइन लॉटरी में शाला आवंटन के बाद चयनित बच्चों के अभिभावकों के द्वारा 3 से 15 अप्रेल 2026 के मध्य उन्हें आवंटित शालाओं में जाकर अपने बच्चों का नि:शुल्क प्रवेश कराया जा सकेगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा।
ENCOUTER NEWS MP
Right to Education Act -
Online lottery for free admission to private schools on April 2nd. Allocated school information will be available on the State Education Center's RTE portal.
Bhopal. The State Education Center will conduct an online lottery for free admission to private schools under the Right to Free and Compulsory Education Act on Thursday, April 2, 2026, at 2 p.m. The lottery will be broadcast live on the State Education Center's YouTube channel: https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share.
Applicants will be able to view their child's assigned school information and download allotment letters on the RTE portal www.rteportal.mp.gov.in after the scheduled time of 2:15 pm. This information will also be sent to applicants' registered mobile numbers via SMS.
It is noteworthy that under Section 12(1)(C) of the Right to Education Act, children from disadvantaged groups and weaker sections are provided free admission to a minimum of 25 percent of seats in Grade 1 or the first grade of preschool in non-aided private schools. In Madhya Pradesh, applications and school allocations are made online under a completely transparent process.
This year, approximately 178,714 children have qualified for the online lottery process after document verification. Children selected through the online lottery will receive admission to 122,551 seats in approximately 22,000 eligible private schools across the state.
After school allotment through online lottery, parents of selected children will be able to get their children admitted free of cost by visiting the schools allotted to them between 3rd to 15th April 2026.
0 Comments