इंदौर की बेटी ने दिखाई हिम्मत, शासन के सहयोग से मिली नई ज़िन्दगी,A Daughter of Indore Shows Courage; Receives a New Life with Government Support

इंदौर की बेटी ने दिखाई हिम्मत, 

शासन के सहयोग से मिली नई ज़िन्दगी 

इंदौर की संस्कृति वर्मा के लिए 15 सितम्बर का दिन जिंदगी का सबसे कठिन दिन बन गया था, जब एक ट्रक से हुए भीषण सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक थी और तुरंत इलाज शुरू किया गया। संस्कृति का इलाज पहले इंदौर में किया गया, जहां एक बड़ी सर्जरी हुई। लेकिन स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुंबई रेफर किया, जहां उसकी चार और जटिल सर्जरी की गईं। लंबी मेडिकल प्रक्रिया और कठिन उपचार के बाद आखिरकार संस्कृति ने जिंदगी की जंग जीत ली। 

  

इस पूरे इलाज की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन ने उठाई, जिससे परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल मिला। स्वस्थ होने के बाद संस्कृति वर्मा अपने पिता अशोक वर्मा के साथ इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां उसने कलेक्टर शिवम वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया। साथ ही उसने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति भी धन्यवाद प्रकट किया, जिनके नेतृत्व में उसे बेहतर इलाज मिल सका। 

इंदौर से ENCOUNETR NEWS M,P



Post a Comment

0 Comments