इंदौर की पॉश कॉलोनी County Walk में चोरों का धावा,
लगभग 10 लाख रुपये नगद और सोने के गहनें चोरी
इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की पॉश कॉलोनी काउंटी वॉक में चोरों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर 10 लाख रुपये का जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने पहले पूरी कॉलोनी की रैकी की और फिर सीसीटीवी कैमरों की परवाह किए बिना वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित व्यवसायी संजय भाटिया 17 अप्रैल को परिवार सहित जयपुर गए थे। सोमवार सुबह जब वे घर लौटे, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश कैद हुए है। आशंका है कि बदमाश चार पहिया वाहन से आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सुरक्षा के दावों के बीच इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई।
फिलहाल कनाड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज में दिख रहे
संदिग्धों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P


0 Comments