इंदौर में हेलमेट अभियान का असर : 28 चरणों में 4070 हेलमेट वितरित "दिव्यांग दम्पति बने मिशाल", Impact of the Helmet Campaign in Indore: 4,070 Helmets Distributed Across 28 Phases; "Differently-abled Couple Sets an Example"

 इंदौर में हेलमेट अभियान का असर : 28 चरणों 4070 हेलमेट वितरित 

इंदौर के पलासिया चौराहे पर आज पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने वाले नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान एक दिव्यांग दम्पति आकर्षण का केंद्र रहे, जो अपनी ई-ट्राइसिकल पर भी हेलमेट लगाकर नियमों का बखूबी पालन कर रहे थे। 


इंदौर पुलिस का यह अभियान अब शहरवासियों की आदत बनता जा रहा है। अब तक 28 चरणों में 4070 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को बांटे जा चुके हैं। आज पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने उन वाहन चालकों का सम्मान किया, जिन्होंने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दी। पुलिस ने नियमों का पालन न करने वालों पर चालानी कार्रवाई की, वहीं उन्हें हेलमेट देकर सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस आयोजन का उद्देश्य यही है कि हेलमेट को बोझ नहीं, बल्कि अपने जीवन का सुरक्षा कवच माना जाए। बहरहाल पुलिस का यह प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक शहर का हर दोपहिया चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग न करने लगे।

इस आयोजन का उद्देश्य यही है कि हेलमेट को बोझ नहीं, 

बल्कि अपने जीवन का सुरक्षा कवच

 इंदौर से ENCOUNETR NEWS M,P



Post a Comment

0 Comments