इंदौर में जनगणना हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल
इंदौर 15 अप्रैल 2026
इंदौर जिले में जनगणना को लेकर व्यापक तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में नियुक्त प्रगणकों (Enumerator) एवं सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण के लिए शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों होलकर साइंस कॉलेज एवं वैष्णव विद्यालय, राज मोहल्ला को केंद्र बनाया गया है।
प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि कार्य को निर्धारित समय-सीमा में सटीक एवं प्रभावी तरीके से पूर्ण किया जा सके। प्रशासन द्वारा सभी नियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P
0 Comments