₹271.16 करोड़ और 60 मेगावॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण आज
जलूद क्षेत्र में ₹271.16 करोड़ की लागत से तैयार 60 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण 29 अप्रैल को शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।
इंदौर २९-०४-२०२६ .महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि प्लांट के ट्रायल के दौरान ही सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मार्च माह में पंपिंग स्टेशन के बिजली खर्च में करीब 3.64 करोड़ रूपए की बचत दर्ज की गई है।
वर्तमान में नगर निगम जलूद से जल आपूर्ति व पंपिंग के लिए हर माह लगभग ₹22 से ₹25 करोड़ खर्च करता है। सोलर ऊर्जा के उपयोग से इसमें हर महीने 4 से 4.50 करोड़ रूपए तक की बचत होने का अनुमान है, जिससे निगम के खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।
इंदौर देश का पहला नगरीय निकाय बन गया है जिसने ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से 244 करोड़ रूपए जुटाकर इस सोलर प्लांट की स्थापना की है।
महापौर ने कहा कि सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से नगर निगम का बिजली बिल कम होगा और जल आपूर्ति जैसी सेवाएं अधिक भरोसेमंद बनेंगी। यह परियोजना भारत सरकार की CPSU योजना (फेज-2, ट्रेंच-2) के अंतर्गत तैयार की गई है और शहर को स्वच्छ व सतत ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments