इंदौर ट्रामा सेन्टर के अपंजीकृत चिकित्सक, अपंजीकृत सिटी स्केन मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन ने करा सील , Unregistered Doctors , CT scan machine and sonography machine of "Indore Trauma Centre Hospital " sealed

इंदौर ट्रामा सेन्टर के अपंजीकृत चिकित्सक, अपंजीकृत सिटी स्केन
 मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन ने करा सील  

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई  एक निजी अस्पताल की सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी मशीन सील, अपंजीकृत चिकित्सकों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश 

इंदौर 26 मार्च 2026
      इंदौर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी अस्पताल की सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी मशीन को सील कर दिया गया।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि दयाल बाग कॉलोनी खण्डवा रोड स्थित "इंदौर ट्रामा सेन्टर प्रायवेट लिमिटेड" का टीम बनाकर निरीक्षण करवाया गया। जिसमें पाया गया कि अस्पताल में पाँच से अधिक अपंजीकृत चिकित्सक सोनोग्राफी/ईको सम्बन्धी कार्य कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान एक सिटी स्केन मशीन संचालित पायी गयी गयी, जो कि अपंजीकृत थी।

       निरीक्षण टीप के आधार पर सम्बन्धित अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार 26 मार्च 2026 को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मला अखण्ड के साथ पीसीपीएनडीटी दल मौके पर भेजकर इन्दौर ट्रामा सेन्टर प्रायवेट लिमिटेड अस्पताल में स्थित सोनोग्राफी मशीन एवं सिटी स्केन मशीन तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये सीलबन्द की गयी एवं पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र नवीनीकरण पर रोक लगायी गयी एवं टीम द्वारा पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गयी। 
    कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा समस्त अपंजीकृत चिकित्सक – डॉ. सुयश सक्सेना, डॉ. शैलेन्द्र पटेल, डॉ. राजेश करंजिया, डॉ. रावेश गुर्जर, डॉ. प्राची बाथम एवं अन्य को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया है
----


पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र नवीनीकरण पर रोक लगायी गयी एवं टीम द्वारा पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गयी। 
ENCOUNTER NEWS MP

Post a Comment

0 Comments