अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर ड्रिल,Fire Drill for Fire Safety

अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर ड्रिल

कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक छात्र-स्टाफ ने लिया प्रशिक्षण

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अग्निशमन विभाग द्वारा शहर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जोन क्रमांक 13, वार्ड 74 अंतर्गत स्थित फिजिक्सवाला विद्यापीठ एवं स्कॉलर्स अकैडमी में फायर ड्रिल (अग्निशमन पूर्वाभ्यास) का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संभावित अग्नि दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन दल द्वारा बताया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सक्रिय सहभागिता करते हुए सुरक्षा उपायों को समझा और अभ्यास किया।


नगर निगम की ओर से भवन निरीक्षक श्री पीयूष गुप्ता एवं उपनिरीक्षक श्री संतोष दुबे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments