महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता
विशेष कार्यशाला का आयोजन
👮♀️महिला सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे, किया गया एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन
👮♀️महिला अपराधो व उनकी सुरक्षा, स्थानीय कुरुतियो, बाल विवाह के प्रति जनजागरूकता के साथ ही महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से करवाया रूबरू
👮♀️महिलाओं के हितों व सुरक्षा के लिये सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं ने जान, महिला अपराधों से जुड़े विभिन्न प्रावधान एवंसेल्फ डिफेन्स की टिप्स
🎖️महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को वालो को किया सम्मानित।
इन्दौर- महिला अपराधों व उनकी सुरक्षा तथा उनके बेहतर संरक्षण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा निर्देशन मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे महिला अपराधो व उनकी सुरक्षा, स्थानीय कुरुतियो, बाल विवाह एवं संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से दिनांक 28.03.26 को एक दिवसीय विशेष जागरुकता कार्यशाला का आयोजन शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गोपाल मंदिर के गीता भवन में किया गया।
उक्त कार्यशाला मे पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति मे, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आनंद कलादगी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रकाशचंद परिहार, अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) सुश्री संध्या राय, अति पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री राजेश दंडोतिया, आईआईएम इंदौर से श्रीमती सानू मेहता, असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ कॉलेज श्री निर्मल पगारिया, डॉक्टर कल्पना तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, अपराजिता, आरंभ एनजीओं के पदाधिकारी व सदस्यगण सहित शहर में महिलाओं के प्रति सामाजिक रूप से सक्रिंय शोर्य दल, सेवा दल की सामाजिक रूप से सक्रिय महिला सदस्यगण तथा पर्यटन विभाग द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाएं सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अति पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती संध्या राय द्वारा करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा से अवगत कराते हुए, क्रार्यक्रम मे पधारे अतिथिगणों का स्वागत भाषण से अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण में पुलिस विभाग द्वारा महिला संबंधित अपराधों को रोकने, सामाजिक कुरितियां व बाल विवाह जैसे मुद्दों पर किये जा रहे प्रयासो के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की सरुक्षा व उनके सशक्तिकरण हेतु इंदौर पुलिस लगातार प्रयासरत् है, इसी कड़ी में पुलिस द्वारा सृजन, अभिमन्यु, सम्मान एकीकृत कार्यक्रमों का आयोजन तथा थाना क्षेत्रों में निरतंर मोहल्ला मीटिंग का आय़ोजन कर, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इंदौर पुलिस द्वारा सृजन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लगभग 12583 किशोरवर्ग की बालिकाओ को सम्मिलित कर, उन्हें जागरूक कर सशक्त बनानें का प्रयास किया है, उक्त बालिकाएं व्हाट्सअप ग्रुप से माध्यम से भी पुलिस टीम से जुडकर अपनी समस्याओं के संबंध में लगातार मार्गदर्शन प्राप्त कर रही है।
पुलिस टीमों द्वारा विगत एक वर्ष में मुस्कान अभियान के तहत समय-समय पर स्कूल, कॉलेज, संस्थानों, मोहल्लों पर आयोजन कर 1.54 लाख महिलाओं को जागरूकता अभियान से जोड़कर उन्हें विभिन्न विषयों पर जागरूक किया है तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रत्येक थाना पर उर्जा डेस्क, एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग यूनिट, व्ही केयर फार यू, महिला हेल्प डेस्क, महिला पीसीआर लगातार कार्यरत होकर, सेवाएं दे रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंनें सभी से कहा कि महिला अपराधों की राकथाम, उनकी की सुरक्षा व सशक्तिकरण में, पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिये हमें अपराधों पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही के साथ-साथ इसके संबंध में समाज में जन-जागरूकता लाने के भी प्रयास निरंतर रूप से करना चाहिए।
कार्यशाला में आएं अतिथि विशेषज्ञों ने महिला संबंधी अपराधों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारिया दी गई- आईआईएम इंदौर की श्रीमती सानू मेहता ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण में वित्तीय मैनेजमेंट व फांनेशियल लिटरेसी पर प्रकाश डाला, साथ ही लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री निर्मल पगारिया द्वारा महिला सुरक्षा के विभिन्न प्रावधानों व विधिक सेवा प्राधिकरण में पीड़ित महिलाओं के लियें किस प्रकार की विधिक सहायता मिलती है की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही सभी अतिथियों ने सामाजिक कुरुतिया व बाल विवाह, तथा महिलाओं व बच्चों के संरक्षण हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी और उनके शिक्षा व स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग, एनजीओं अपराजिता व आरंभ के द्वारा पर्यटन स्थल पर महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल हो व महिलाएं सशक्त कैसे हो इस विषय पर प्रस्तुति दी गई।
कार्यशाला में आई सभी महिलाओं को अति.पुलिस उपायुक्त श्रीमती संध्या राय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उनके हितो के लिये कार्यरत् संस्थाओं व विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारें में जानकारी देतें हुए, शासन व पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाईन के बारें में भी अवगत करवाया गया।
इस दौरान कार्यशाला में प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस की विभिन्न टेकनिक्स द्वारा अपनी आत्मरक्षा कैसें करें, इसका उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री महेंद्र पाठक, अपराजिता एनजीओ की सुश्री रेखा जी, थाना छत्रीपुरा की उप निरीक्षक शीतू जरिया को सम्मानित कर, उनकी सराहना की गयी।
Over the past year, under the 'Muskan Campaign,' police teams have periodically organized events at schools, colleges, institutions, and residential neighborhoods, engaging 154,000 women in awareness drives to sensitize them on various issues. Furthermore, to ensure women's safety, dedicated units—including the Urja Desk, Anti-Human Trafficking Unit, 'We Care For You' initiative, and Women's Help Desk—are continuously operational and providing services at every police station.
ENCOUNTER NEWS MP

0 Comments