इंदौर में सजेगा रंगमंच का महाकुंभ, "अप्रतिम नाट्य महोत्सव 2026" IIST INSTITUE, INDORE WILL ORGANISE "APRITAM DRAMA FESTIVAL 2026"

 इंदौर में सजेगा रंगमंच का महाकुंभ,

‘अप्रतिम नाट्य महोत्सव 2026’  

आईआईएसटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स की पहल: 4 दिनों तक 28 रंगमंच समूह देंगे प्रस्तुतियाँ

इंदौर, 24 मार्च 2026

इंदौर की समृद्ध रंगमंचीय परंपरा को प्रोत्साहित करने और कला एवं संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से “अप्रतिम नाट्य महोत्सव 2026 (सीज़न–2)” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य नाट्य उत्सव चार दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर के 28 प्रतिष्ठित नाट्य समूह अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

महोत्सव का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को रविंद्र नाट्य गृह में होगा साथ ही प्रथम दिवस की नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएँगी। इसके बाद महोत्सव की अन्य प्रस्तुतियाँ 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार, खंडवा रोड पर आयोजित की जाएँगी।

आईआईएसटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स  के समूह सलाहकार श्री अरुण एस भटनागर ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर प्रसिद्ध टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता श्री शिवाजी साटम (सीआईडी धारावाहिक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि पद्म श्री कालूराम जी  बामनिया (कबीर निर्गुण गायक) अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँगे। विशिष्ट अतिथि श्री प्रेमशंकर शुक्ल (भारत भवन, भोपाल) और श्री जयंत भिसे (सानंद न्यास, इंदौर) उपस्थित रहेंगे।  कार्यक्रम के अंतिम दिन, 5 अप्रैल को  विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राकेश सिंघई के साथ ही स्पर्श ग्रुप के सीईओ अमित सक्सेना भी उपस्थित रहेंगे l  पद्म श्री प्रह्लाद सिंह टिपानिया जी द्वारा कबीर भजनों कि प्रस्तुति सुबह 10  बजे से दी जाएगी l नाट्य महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में दर्शकों को विविध विषयों और शैलियों पर आधारित उत्कृष्ट नाट्य प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी। 

                                                  

                                             PLEASE CLICK LINK FOR VIDEO NEWS

उन्होंने आगे बताया कि संस्थान सदैव से ही थिएटर, कला और परफॉर्मिंग आर्ट्स को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अप्रतिम नाट्य महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं तथा इंदौर की रंगमंचीय परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

इस चार दिवसीय नाट्य उत्सव में दर्शकों को विविध विषयों, शैलियों और सामाजिक सरोकारों पर आधारित नाटकों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देखने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल रंगमंचीय कला को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा।

महोत्सव की प्रमुख झलकियाँ

प्रवेश निःशुल्क

कुल 28 नाट्य प्रस्तुतियाँ

4 दिवसीय नाट्य महोत्सव

28 मार्च: रविन्द्र नाट्य ग्रह (उद्घाटन एवं प्रस्तुतियां)

3–5 अप्रैल:  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार (कबीर भजन एवं प्रस्तुतियां) 

समय: 28 मार्च (दोपहर 12:30 से), 3 अप्रैल (दोपहर 2:00 से), 4 और 5 अप्रैल (दोपहर 1:00 से)

प्रस्तुति देने वाले नाट्य समूह:

श्री रंगपीठ, AKS यूनिवर्सिटी, रंग तत्व थिएटर ग्रुप, अनुभूति थिएटर, अविरत, अभिनयम थिएटर ग्रुप, स्टेप वन ग्रुप, अदा रंग समूह, अनवरत थिएटर ग्रुप, वेल एंड वेल, रंगरूपिया, नटराज थिएटर ग्रुप एंड फिल्म प्रोडक्शन, आदिनाथ रंगशाला, चौपाल, पथिक, अष्टरंग इंदौर, सर्वमान्य इंदौर, प्रयास नाट्य संस्था, रंगायन, यथार्थ संस्था, वी स्टेजर्स, नाट्य कला थिएटर, हंसवाहिनी थिएटर, मेलोमून प्रोडक्शन, रंगशारदा, नाट्य भारती, स्वधर्म थिएटर ग्रुप, नटरंग उत्सव


मुख्य अतिथि संक्षिप्त परिचय 

नाम: श्री शिवाजी साटम

अभिनेता (टेलीविजन, फिल्म और रंगमंच)

विशेष पहचान: लोकप्रिय टीवी धारावाहिक CID में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका


परिचय:

शिवाजी साटम भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत के एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली व्यक्तित्व के माध्यम से दर्शकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। विशेष रूप से दो दशकों से प्रसारित हो रहे प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक CID में एसीपी प्रद्युमन के किरदार ने उन्हें देशभर में अत्यधिक लोकप्रियता दिलाई। उनका संवाद “कुछ तो गड़बड़ है…” भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार संवादों में से एक माना जाता है।

शिवाजी साटम ने टेलीविजन के साथ-साथ हिंदी और मराठी फिल्मों में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। वे लंबे समय से रंगमंच से जुड़े रहे हैं और थिएटर के प्रति उनकी गहरी रुचि रही है। अभिनय के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान ने उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत में एक सम्मानित स्थान दिलाया है।

थिएटर और कला के प्रति योगदान:

शिवाजी साटम का रंगमंच से विशेष लगाव रहा है और वे समय-समय पर थिएटर एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़े रहते हैं। कला और नाट्य परंपरा के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए वे विभिन्न मंचों पर सक्रिय रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।

अप्रतिम नाट्य महोत्सव 2026 में भूमिका:

इंदौर में आयोजित “अप्रतिम नाट्य महोत्सव 2026” के उद्घाटन अवसर पर शिवाजी साटम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति इस नाट्य महोत्सव को और अधिक प्रेरणादायक बनाएगी तथा युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करेगी।


📅 28 मार्च 2026 | रवीन्द्र नाट्य गृह

🕒 3:00 बजे – गुड्डी (श्री रंगपीठ)

🕓 4:00 बजे – टैक्स फ्री (AKS यूनिवर्सिटी)

🕠 5:30 बजे – बलि और शंभू (रंग तत्व थिएटर ग्रुप)

🕡 6:30 बजे – किसी और का सपना (अनुभूति थिएटर)

🕢 7:30 बजे – भाग धन्नो भाग (अविरत)


📅 3 अप्रैल 2026 | DAVV ऑडिटोरियम

🕑 2:00 बजे – मैं कलाकार हूं (अभिनयम थिएटर ग्रुप)

🕒 3:00 बजे – शाहजादा (स्टेप वन ग्रुप)

🕓 4:00 बजे – चली रया फजीता (अदा रंग समूह)

🕠 5:30 बजे – बादशाहत का खात्मा (अनवरत थिएटर ग्रुप)

🕡 6:30 बजे – ब्रीफकेस (वेल एंड वेल)

🕢 7:30 बजे – भगवतज्जुकम् (रंगरूपिया)

🕣 8:30 बजे – एक एक्टर की मौत (नटराज थिएटर ग्रुप एंड फिल्म प्रोडक्शन)


📅 4 अप्रैल 2026 | DAVV ऑडिटोरियम

🕐 1:00 बजे – टीवी और बीवी (आदिनाथ रंगशाला)

🕑 2:00 बजे – दिखावटी नाटो (चौपाल)

🕒 3:00 बजे – छोड़ो कल की बातें (पथिक)

🕓 4:15 बजे – टैक्स फ्री (अष्टरंग इंदौर)

🕔 5:15 बजे – मानस (सर्वमान्य इंदौर)

🕕 6:15 बजे – चिंगी (प्रयास नाट्य संस्था)

🕖 7:15 बजे – मुक्तिधाम (रंगायन)

🕗 8:15 बजे – चौकीदार (यथार्थ संस्था)

🕘 9:15 बजे – एक मुर्दे से बातचीत (वी स्टेजर्स)


📅 5 अप्रैल 2026 | DAVV ऑडिटोरियम

🕐 1:00 बजे – एक रुका हुआ फैसला (नाट्य कला थिएटर)

🕑 2:00 बजे – भूत और वर्तमान (हंसवाहिनी थिएटर)

🕒 3:00 बजे – नदी और तालाब (मेलोमून प्रोडक्शन)

🕟 4:30 बजे – बूमरेंग (रंगशारदा)

🕠 5:30 बजे – डायल Q फॉर क्वारेल (नाट्य भारती)

🕡 6:30 बजे – आदाब अर्ज़ है (स्वधर्म थिएटर ग्रुप)

🕢 7:30 बजे – 1 अप्रैल (नटरंग उत्सव) 



ENCOUNTER NEWS MP 

Post a Comment

0 Comments