35 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त , Action Taken Against 35 Establishments, 105 Domestic Gas Cylinders Seized

35 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 

105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए इंदौर में विशेष मुहिम प्रारंभ
व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर 35 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त इंदौर जिले में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए विशेष मुहिम प्रारंभ की गई है। इस मुहिम के तहत घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
                   
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने इस कार्रवाई के लिए तीन विशेष दलों का गठन किया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम. एल. मारू ने बताया कि इन दलों द्वारा आज सुबह से ही जांच की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। दल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया जाएगा, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आज सुबह से चलाए गए अभियान के तहत तीनों दलों ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। अब तक करीब 35 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

जांच के दौरान जहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक 
उपयोग पाया जाएगा,वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments