चाइनीस मांझा बेचने वाले 5 बदमाश जिला बदर ,Five miscreants selling Chinese thread have been banished from the district.

चाइनीस मांझा बेचने वाले 5 बदमाश जिला बदर

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा बदमाशों के खिलाफ लगातार जिलाबदर की कार्यवाही की जा रही है। वही कमिश्नर के आदेश के बाद चाइनीज मांझा सप्लाई करने वाले 5 बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। वहीं 6 बदमाशों को थानों पर हाजिरी देने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। 

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जाहिद  मेव, विशाल सितारे, गणेश उर्फ टेम्पू, अतीत बौरासी, अर्जुन भाट को 1 साल 6 माह की अवधि के लिए इंदौर की सीमा से बाहर भेजने का जिलाबदर आदेश जारी किया गया है। इसी के साथ 6 लोगों को 1 साल के लिए थाने आकर हाजिरी देने का आदेश दिया गया है।

 इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P



Post a Comment

0 Comments