इंदौर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने ,
के लिए व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक
इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सराफा, सट्टा बाजार, कपड़ा मार्केट, शीतला माता बाजार, राजवाड़ा मार्केट, जवाहर मार्ग, एमजी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी उपस्थित हुए।
बैठक में व्यापारियों ने ट्रैफिक सुधारने के लिए अपने सुझाव दिए और पुलिस प्रशासन और नगर निगम को सहयोग देने की बात कही। व्यापारियों ने रेहड़ी-पटरी वालों, ई-रिक्शा और ऑटो वालों द्वारा ट्रैफिक जाम करने की समस्या को उठाया और उन पर कार्रवाई की मांग की। डीसीपी राजेश त्रिपाठी आज व्यापारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई है।
हमने ट्रैफिक सुधारने के लिए चर्चा की है और अब से एक दूसरे विभाग द्वारा एक योजना बनाई जाएगी। अगर कोई रॉन्ग साइड गाड़ी खड़ी करके जाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और चालानी कार्रवाई भी तेज की जाएगी सर्राफा व्यापारी अजय लाहोटी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज समस्त व्यापारी नगर निगम और पुलिस विभाग के साथ ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई है अजय लाहोटी हमने सुझाव दिया है कि ट्रैफिक को लेकर जो भी सहयोग बनेगा, व्यापारियों का हर तरीके से हम सहयोग करेंगे इस बैठक का उद्देश्य इंदौर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और व्यापारियों को इसमें शामिल करना है।
अब देखना यह है कि इस बैठक के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में क्या सुधार होता है...
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P
0 Comments