एयरपोर्ट रोड पर बगीचे के जमीन पर 3 मंजिला अवैध बिल्डिंग
नगर निगम ने जारी किया अंतिम नोटिस
इंदौर में अवैध निर्माण के खिलाफ ENCOUNTER NEWS MP की खबर का असर, ENCOUNTER NEWS MP कर पर्दाफाश के बाद नगर निगम हरकत में आया और एयरपोर्ट रोड पर खड़ी की गई तीन मंजिला इमारत को लेकर किया स्वीकृति दस्तावेजों कों प्रस्तुत करने का अंतिम नोटिस जारी किया। एयरपोर्ट 60 फीट रोड स्थित वार्ड 4, जोन 20 में बिना अनुमति बगीचे की जमीन पर रसूखदार राहुल कुसमाकर ने तीन मंजिला इमारत खड़ी कर दी...
बताया जा रहा है कि यह निर्माण बिना किसी स्वीकृति के बगीचे की जमीन पर खड़ी की जा रही है, ENCOUNTER NEWS MP में खबर और सितम्बर 2025 में की गई शिकायत के बाद निगम ने मामले का संज्ञान लिया और अंतिम चेतावनी देते हुए स्वीकृति सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए। नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर भवन स्वीकृति और भू-स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नगर निगम अधिनियम 1956 और भूमि विकास नियम 2012 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार एयरपोर्ट 60 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन मंजिला भवन का निर्माण किया गया है।
शिकायत मिलने पर निगम ने जांच की तो पाया कि भवन से संबंधित स्वीकृति दस्तावेज रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं हैं। निगम का कहना है कि पहले भी नोटिस देकर दस्तावेज जमा करने को कहा गया, लेकिन अवैध निर्माणकर्ता राहुल कुसमाकर ने कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया और नियमों की अवहेलना करते हुए एवं राजनितिक रसूखदारी करते निर्माण जारी रखा। अब निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है की 3 दिन के भीतर यदि भू-स्वामित्व एवं भवन अनुज्ञा स्वीकृति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित निर्माणकर्ता की होगी। अब निगाहें इस पर हैं कि निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित रहता है या जमीनी कार्रवाई भी होती है। इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP की रिपोर्ट।
भूमाफिया को नगर निगम ने नोटिस देकर दी अंतिम चेतावनी जवाब नहीं देने पर नियम अनुरूप की जाएगी ध्वस्त
इंदौर से ENCOUNTERN NEWS MP
0 Comments