प्राचीन बावड़ी तोड़ने पर इंदौर में बवाल मेट्रो परियोजना के निर्माण के दौरान बनी तनाव की स्थिति , Indore: Ruckus over demolition of ancient stepwell; tension brews during metro project construction

प्राचीन बावड़ी तोड़ने पर इंदौर में बवाल

इंदौर के रीगल क्षेत्र में मेट्रो काम के दौरान प्राचीन बावड़ी तोड़ने पर बवाल मच गया। सूचना मिलते ही पर्यावरण प्रेमी मौके पर पहुंचे और तुरंत काम रुकवाया।

                                      

                                        पूरी खबर देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें

रीगल तिराहा स्थित रानी सराय में मेट्रो परियोजना के निर्माण के दौरान बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब प्रशासन ने एक प्राचीन बावड़ी को तोड़ने का काम शुरू किया। जैसे ही ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंचाने की खबर शहर में फैली, बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और जागरूक नागरिक मौके पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत काम रोकने की चेतावनी दी, जिसके बाद वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बढ़ते विरोध को देखते हुए फिलहाल बावड़ी को तोड़ने का काम रोक दिया गया है। पर्यावरण प्रेमियों का तर्क है कि विकास के नाम पर यदि शहर की प्राचीन और जल संचयन की विरासतों को इसी तरह उजाड़ा जाता रहा, तो इंदौर आने वाले समय में शहर बंजर और वीरान हो जाएगा। मेट्रो प्रबंधन से बावड़ी तोड़ने के आधिकारिक अनुमति मांगने पर अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्यों के दायरे में आने वाली संरचनाओं के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है।


        प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत काम रोकने की चेतावनी दी


 इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P 



Post a Comment

0 Comments