स्ट्रीट डॉग की शिकायत करना पड़ा भारी
कथित रूप से D-gang से जुड़े युवक ने दी डॉक्टर को धमकी
इंदौर में स्ट्रीट डॉग की शिकायत करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया, डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं से परेशान होकर निजी अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर ने नगर निगम की रेस्क्यू टीम से स्ट्रीट डॉग को पकड़ने की शिकायत की थी, शिकायत के बाद रेस्क्यू टीम ने हॉस्पिटल कैंपस से कुत्ते को पकड़कर ले जाया, इसी कार्रवाई से नाराज होकर खुद को D गैंग से जुड़ा बताने वाले एक व्यक्ति ने डॉक्टर नीरज को फोन पर धमकी दे डाली
धमकी देने वाले ने बातचीत में कहा दाऊ जी एक बार बोलते हैं तो बात समझ में आ जानी चाहिए… उम्र कितनी है तुम्हारी, शादी हो गई होगी, बच्चे भी होंगे… ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है, बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा बताया और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इसे फेक माना जा रहा है, इस पूरी बातचीत का ऑडियो अब सामने आ चुका है, जिसमें धमकी साफ तौर पर सुनी जा सकती है, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है, फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और गैंग कनेक्शन की पुष्टि में जुटी हुई है . ..
प्रारंभिक तौर पर इसे फेक माना जा रहा है
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments