इंदौर कलेक्टर बने बच्ची की आँखो की रौशनी के लिए फरिश्ता
इंदौर में रहने वाली एक मासूम बच्ची की आंख में गंभीर समस्या हो गई थी। आंख में बनी गांठ तेजी से बढ़ रही थी और डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी थी। लेकिन परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। इलाज का खर्च सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद आखिरकार मां अपनी बच्ची को लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंची।
वहां मां ने कलेक्टर शिवम वर्मा को पूरी परेशानी बताई और इलाज के लिए मदद मांगी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए और अस्पताल तय कर तुरंत सर्जरी करवाई गई। कुछ ही समय में बच्ची का सफल ऑपरेशन हो गया और उसकी आंख सुरक्षित बच गई। मां ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया और प्रशासन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए
इंदौर से ENCOUTER NEWS M.P
0 Comments