नकली फेविक्विक के 15 हजार पाउच जब्त
इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिडीलाइट कंपनी के नकली फेविक्विक के 15 हजार पाउच जब्त किए हैं। कंपनी अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके उत्पाद फेविक्विक का नकली निर्माण और बिक्री की जा रही है।
शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने कंपनी अधिकारियों के साथ कार्रवाई करते हुए सुखदेव विहार मेन रोड पर एक एक्टिवा सवार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 15 हजार नकली फेविक्विक पाउच बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसमें गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियूष पिता संजय मेघानी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह माल दिल्ली से मंगवाकर ऑर्डर मिलने पर सप्लाई करने वाला था।
आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही जारी है
इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P

0 Comments