खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक के दो डाक्टरों पर मामला दर्ज ,A case has been registered against two doctors of Harsh Clinic in Khatiwala Tank.

महिला की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई  

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। 

इसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

                     

 मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

 इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P 




Post a Comment

0 Comments