उज्जैन रोड पर हाईवे ड्रीम कॉलोनी के रहवासी पहुंचे कलेक्टोरेट
उज्जैन रोड पर स्थित हाईवे ड्रीम कॉलोनी के पीड़ित कलेक्टर कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है।
कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी पूरी तरह से विकसित नहीं है और बिल्डर द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने विधायक से भी मुलाकात की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे और हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। पीड़ित हम सभी हाईवे ड्रीम सिटी ग्राम बडोदिया ऐमा, तहसील सांवेर, जिला इंदौर के निवासी हैं। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि कॉलोनी का बाकी कार्य बिल्डर शिव नारायण भूतड़ा से करवाया जाए। एसडीएम प्रिया वर्मा ने सभी का आवेदन लिया और समस्या को संबंधित विभाग तक पहुंचाने की बात कही।
कार्यवाही नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments