बड़िया कीमा गांव में स्थित 90 करोड़ की पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत , Complaint of illegal occupation of ancestral land worth Rs 90 crore located in Badiya Keema village

कलेक्टोरेट पहुंची पीड़िता के भूमाफियाओं पर गंभीर आरोप

इंदौर में एक बार फिर जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 90 करोड़ कीमत की पैतृक जमीन को लेकर पीड़िता कुसुम जाट न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। आरोप है कि दबंगों ने बिना किसी कोर्ट आदेश के जमीन पर कब्जा कर लिया और वहां गनमैन-बाउंसर बैठा दिए। इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में रहने वाली कुसुम जाट का आरोप है कि के बड़िया कीमा गांव में स्थित उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। पीड़िता का कहना है

कि कोर्ट में मामला चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर जमीन पर अपने लोगों को बैठा दिया। पीड़िता कुसुम जाट ने आरोप लगाया कि उनकी करीब 9 बीघा पैतृक जमीन पर बिना किसी न्यायालय आदेश के कब्जा किया गया है। उन्होंने भूमाफिया जसप्रीत सिंह भाटिया, जितेंद्र सिंह, करनी सिंह और सतीश भूरिया पर आरोप लगाये है। पीड़िता के अनुसार जमीन पर गनमैन, बाउंसर और कथित गुंडों को बैठाकर परिवार को डराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन की कीमत लगातार बढ़ते-बढ़ते अब लगभग 90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जिसके कारण विवाद और बढ़ गया है। मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P



Post a Comment

0 Comments