जनसुनवाई में परिजनों ने लगाई गुहार , प्रशासन ने दिया आश्वासन
इंदौर के खजराना क्षेत्र से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजन कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे। उनका आरोप है कि दो साल से दवाइयां नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो रही हैं। हालांकि कलेक्टर ने उन्हें पूरी तरह से मदद का आश्वासन दिया है।
मामला इंदौर के खजराना क्षेत्र स्थित थैलेसीमिया सेंटर से जुड़ा है। खजराना गणेश मंदिर परिसर में संचालित इस सेंटर में 81 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें हर महीने थैलेसीमिया की महंगी दवाएं दी जाती हैं। इन दवाओं की कीमत 30 से 40 हजार रुपये तक होती है। परिजनों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से दवाइयों की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही। कई बार महीनों तक स्टॉक खत्म रहता है। थैलेसीमिया एक गंभीर रोग है। दवा नहीं मिलने से बच्चों का आयरन लेवल खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे और गुहार लगाई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि आगे से दवाओं की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
कलेक्टर के आश्वासन के बाद अब परिजनों को नियमित दवा आपूर्ति की उम्मीद है
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments