राजस्व वसूली में लाएं तेजी, वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश: कलेक्टर शिवम् वर्मा , Accelerate revenue collection : Collector Shivam Verma

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण
 सुनिश्चित करें — कलेक्टर श्री शिवम वर्मा

कलेक्टर श्री वर्मा ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

इंदौर, 28 फरवरी 2026
 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की आज यहां समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण की अधिकारीवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व वसूली के कार्य में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि वसूली की गति बढ़ाई जाए तथा वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व ही निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्रीमती निशा डामोर, श्री रोशन राय तथा श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब सभी अधिकारी अपने मूल कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। 
 कलेक्टर श्री वर्मा ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
 बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए तथा निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments