32 हजार रुपये कीमत की 20 विदेशी मदिरा बोतल
सूटकेस में भरी आबकारी विभाग द्वारा जब्त
इंदौर में आबकारी विभाग ने गुजरात ले जाई जा रही विदेशी शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर लसूडिया मोरी रोड पर सूटकेस में भरी शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। 32 हजार रुपये कीमत की 20 बोतल विदेशी मदिरा जब्त की गई है।
कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने 20 फरवरी 2026 को वृत्त मालवा मिल क्षेत्र में कार्रवाई की। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति चौबे के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। वृत उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सूटकेस में शराब भरकर लसूडिया मोरी रोड पर गुजरात जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर सूटकेस से 20 बोतल विदेशी मदिरा बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये आंकी गई। आरोपी की पहचान जय कुटक निवासी मोरबी, गुजरात के रूप में हुई।
इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P

0 Comments