महाशिवरात्रि से ईद तक, हर पर्व पर कड़ी निगरानी
इंदौर में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ प्रशासन भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट में हुई शांति समिति की बैठक में शहर के विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। बैठक में आगामी प्रमुख त्योहारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई,
पूरी खबर देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे
जिनमें, महाशिवरात्रि, होली, रमजान, ईद‑उल‑फितर, नवरात्र, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे जैसे पर्व शामिल हैं। कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन को संयुक्त रूप से सुरक्षा का विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की योजना बनाई गई है। बैठक में साफ कहा गया कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान बिजली, पानी, सफाई, ट्रैफिक रूट डायवर्जन जैसी छोटी-छोटी समस्याएं पहले ही सुलझा ली जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान जनता को परेशानी न हो।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments