दिव्यांग दंपत्ति ने इंदौर कलेक्टर से लगाई गुहार दंपत्ति ने योजना के तहत आवास की मांग की Disabled couple appeals to Indore Collector, seeking housing under scheme

दिव्यांग दंपत्ति ने इंदौर कलेक्टर से लगाई गुहार
 दंपत्ति ने योजना के तहत आवास की मांग की

                20-01-2026 इंदौर - प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग को लेकर दिव्यांग दंपति आज कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे। ऑटो चालक दिव्यांग है और आवास की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। कलेक्टर ने शिकायत सुनने के बाद पीड़ित दंपति को आवास का आश्वासन दिया। 
इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में सुनील पांडे नाम के एक दिव्यांग अपनी पत्नी के साथ आवास की मांग को लेकर पहुंचे। दोनों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाक़ात की और आवास की समस्या को लेकर आवेदन दिया। दंपत्ति का कहना था कि उनके पास रहने के लिये खुद का मकान नहीं है। उन्होंने कई बार शासकीय योजना के लिए आवेदन दिया, लेकिन अभी तक किसी तरह की सहायता नहीं मिली। उनकी मांग को सुनने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने उन्हें शासकीय योजना के तहत आवास देने का आश्वासन दिया है। 

उम्मीद है कि कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश के बाद अब जल्द ही दिव्यांग दंपत्ति को खुद का घर मिल जाएगा। 



इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments