इंदौर पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई 57 शिकायतें,
कमिश्नर ने खुद किया संवाद
20-01-2026 इंदौर - मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई अब इंदौर में सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि सीधा संवाद, सुनवाई और समाधान का मंच बन गई है। आज की जनसुनवाई में इंदौर पुलिस कमिश्नर स्वयं पूरे समय मौजूद रहे और एक-एक शिकायत को ध्यान से सुना।
आज इंदौर के कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने स्वयं जनसुनवाई की कमान संभाली। आज कुल 57 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों का लेनदेन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट और जमीन से संबंधित धोखाधड़ी के साथ-साथ महिला अपराध संबंधी मामले भी आये। ये सभी मुद्दे सीधे जनजीवन को प्रभावित करने वाले हैं, जिन पर कमिश्नर ने पूरी गंभीरता के साथ एक-एक पीड़ित से संवाद किया। कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए और समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित हो।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह और सभी ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की शिकायतों की सूची बनाकर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा,
न्याय और संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है।
इंदौर से ENCOUNTER NEWS की रिपोर्ट।
0 Comments