नगर निगम के डंपर ने एक 6 साल की बच्ची को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया Girl killed in Road Accident

नगर निगम के डंपर ने एक 6 साल की बच्ची को अपनी चपेट में लेकर रौंदा 

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह दुखद घटना सामने आई है। नगर निगम के डंपर ने एक 6 साल की बच्ची को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। वही आक्रोशित राहगीरों ने डंपर में भी तोड़फोड़ कर दी। 

                                29-04-2025  इंदौर :  यातायात नियमों के पालन करने के लिए विभाग और सामाजिक संगठन कई तरह के प्रयास करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन छोटे बड़े हादसे सामने आते हैं। ऐसा ही ताजा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी चौराहे से सामने आया है। यहां एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 साल की एक निहारिका नामक बच्ची की मौत हो गई। 

                                                            



बच्ची एक डंपर जो ट्रेंचिंग  ग्राउंड जा रहा था की चपेट में आ गई जो कि नगर निगम का था। डम्पर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक और उसका साथी वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि बच्ची साइकिल चला रही थी और इस दौरान डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 


निगम के डंपर ने 6 साल की बच्ची को रौंदा ,डम्पर की चपेट में आने से मौके पर हुई बच्ची की मौत ,आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी चौराहे का मामला ,आक्रोशित राहगीरों ने डंपर में की तोड़फोड़,मृतक बच्ची चला रही थी साइकिल  

                            

    महापौर ने की आर्थिक सहयता की घोषणा , पीड़ित परिवार को २ लाख रूपये की  आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश।  

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments