मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 M.P. TECH GROWTH 2025

मध्य प्रदेश में जल्द ही आईटी पार्क विकसित कर डिजिटल इकोनॉमी मिशन लागू किया जाएगा


प्रदेश के उद्योगों और कई क्षेत्र में एआई आधारित गतिविधियो की भी शुरुआत होगी। यह संकेत इंदौर में हुआ  मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’’ में शामिल होने ब्रिटेन से आए फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश यूके चैप्टर के प्रतिनिधि आबिद फारूकी की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा के बाद मिले हैं।



                                                        For full video click the link

मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’’ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री से हुई विस्तृत चर्चा को लेकर आबिद फारूकी ने बताया कि उन्होंने सीएम को आईटी कंपनी शुरू करने को लेकर प्रतास्व दिया है। उन्होंने सीएम को बताया कि मध्य प्रदेश में आईटी स्टार्ट-अप शुरू कर प्रदेश के युवा आईटी इंजीनियरों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। आबिद ने बताया कि सीएम ने भी संवाद के दौरान प्रदेश में आईटी पार्क के विस्तार की जरूरत बताई। इस मौके उनकी पत्नी सायमा ने मुख्यमंत्री को लंदन ब्रिज का प्रतीकात्मक स्मृति चिन्ह भेंट किया। आगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आवेदन पत्र सौंपकर भोपाल से जल्द अंतरराष्ट्रीय और राजधानी से देश के अन्य बड़े शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने की मांग की। 

प्रदेश में जल्द शुरू होगा डिजिटल इकोनॉमी मिशन,ब्रिटेन से आए फारूखी ने सीएम यादव को सौंपा प्रस्ताव , युवा आईटी इंजीनियरों को प्रशिक्षण के साथ देंगे रोजगार  

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments