डीपीएस स्कूल के पालक पहुंचे जिला न्यायधीश जनसुनवाई में शुल्क वृद्धि के कारण अभिभावक हुए परेशान

इंदौर में स्कूल का नया सत्र शुरू होने वाला है। वहीं कई स्कूलों द्वारा गाइडलाइन के मुताबिक़ फ़ीस में वृद्धि की गई है। वहीं इंदौर शहर में 1 स्कूल ऐसा है, जिसमें 30 पर्सेंट से अधिक की वृद्धि की गई। इसके विरोध में पालकों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई।पूरा मामला इंदौर के डीपीएस स्कूल का है। पालकों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंच कर अपर कलेक्टर गौरव बेनल के समक्ष अपनी बात रखी और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि हाल ही में की गई शुल्क वृद्धि के कारण अभिभावकों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि श्रेणी-आधारित वेतन वृद्धि के कारण 30 से 40 प्रतिशत की महत्वपूर्ण शुल्क वृद्धि होती है, जो अपेक्षित 10 प्रतिशत वृद्धि से कहीं अधिक है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि श्रेणी-आधारित वेतन वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शुल्क वृद्धि पिछले वर्ष से सरकार द्वारा अनुमोदित 10 प्रतिशत वृद्धि तक ही सीमित रहे। 

डीपीएस स्कूल के पालक पहुंचे जनसुनवाई में शुल्क वृद्धि के कारण अभिभावक हुए परेशान  अपर कलेक्टर को की मामले में शिकायत 

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज़ की रिपोर्ट।