खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सघन कार्रवाई
सयाजी होटल से लिए गए 8 नमूनों में 2 असुरक्षित एवं 3 अवमानक पाए गए
इंदौर, 02 सितम्बर 2026।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच एवं मिलावट के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, इंदौर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला इंदौर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संकलन एवं प्राप्त जांच रिपोर्टों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सयाजी होटल से लिए गए 8 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त
पूर्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सयाजी होटल, इंदौर से लिए गए खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पनीर, सान्या मीडियम फैट पनीर एवं खोपरा बूरा के 3 नमूने अवमानक, जबकि पिस्ता कतरन एवं मूंगफली दाना के 2 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं।
वहीं रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ एवं अजवाइन कुकीज़ के 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं।
इस प्रकार सयाजी होटल से लिए गए कुल 8 नमूनों में से 2 नमूने असुरक्षित, 3 नमूने अवमानक एवं 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं।
ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments