टैक्सी में छूटे डेढ़ लाख के दो मोबाइल 30 मिनट में बरामद, फ्लाइट छूटने से पहले यात्री को लौटाए,Two mobile phones worth ₹1.5 lakh left in a taxi were recovered within 30 minutes and returned to the passenger before they missed their flight.

टैक्सी में छूटे डेढ़ लाख के दो मोबाइल 30 मिनट में बरामद, 
फ्लाइट छूटने से पहले यात्री को लौटाए

CCTV और POS मशीन की मदद से इंदौर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इंदौर। एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की तत्परता और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल से टैक्सी में छूटे करीब 1.50 लाख रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन महज 30 मिनट में बरामद कर महिला यात्री को लौटा दिए गए। पुलिस की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मोबाइल बरामद करने के साथ ही यात्री को उसकी कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में समय पर बोर्डिंग कराने में भी मदद की गई।


घटना 1 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। इंदौर एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान यातायात स.उ.नि. ओमसत्य यादव एवं थाना एरोड्रम के आरक्षक 3428 प्रताप सिंह कौरव के पास कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की एक महिला यात्री पहुंची। महिला ने बताया कि वह करीब 10 मिनट पहले ओंकारेश्वर से कार टैक्सी से एयरपोर्ट पहुंची थी और जल्दबाजी में उसके दो मोबाइल टैक्सी में ही छूट गए।

महिला की फ्लाइट रात 8:30 बजे रवाना होनी थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट एवं आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे टैक्सी क्रमांक MP 09 BU 7278 की पहचान हुई। इसके बाद POS मशीन की सहायता से वाहन मालिक का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क किया गया। वाहन मालिक के माध्यम से टैक्सी चालक से संपर्क कर मोबाइल फोन के बारे में जानकारी ली गई।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने करीब 30 मिनट में दोनों मोबाइल बरामद कर महिला यात्री को सुरक्षित वापस सौंप दिए।

मोबाइल मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को फ्लाइट के लिए समय पर पहुंचाने और कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बोर्डिंग कराने में भी सहायता की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से भावुक हुई महिला यात्री ने इंदौर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

CCTV, POS तकनीक, त्वरित निर्णय और मानवीय संवेदनशीलता के बेहतर समन्वय ने एक बार फिर इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी साबित किया।

ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments