सीएसआर के तहत कोटक महिंद्रा ने निगम को सौंपा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन
स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, कचरा संग्रहण के लिए निगम के संसाधनों में हुआ इजाफा
उज्जैन शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम के संसाधनों में 01 और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन शामिल हुआ है। गुरुवार को कोटक महिंद्रा द्वारा सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत नगर निगम को 01 डोर-टू-डोर वाहन उपलब्ध कराया गया।
कोटक महिंद्रा के सदस्यों द्वारा वाहन की चाबी नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा को सौंपी गई। इस वाहन के निगम के बेड़े में शामिल होने से शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को और गति मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग प्राप्त होगा
नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में कचरा संग्रहण वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से विभिन्न क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा
इस दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री रविकांत मगरदे सहित कोटक महिंद्रा के सदस्य एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे
0 Comments