सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. हर्ष मेहता बने श्री धरणेन्द्र पद्मावती जागृति मण्डल न्यास के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष,Supreme Court Advocate Dr. Harsh Mehta becomes Shri Dharnendra Padmavati National Youth President of Jagriti Mandal Trust


सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. हर्ष मेहता बने श्री धरणेन्द्र पद्मावती
 जागृति मण्डल न्यास के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

इंदौर। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं युवा समाजसेवी डॉ. हर्ष मेहता को विश्वविख्यात क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत आचार्य श्री डॉ. संजय मुनि जी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं निर्देशानुसार श्री धरणेन्द्र पद्मावती जागृत मण्डल का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति डॉ. हर्ष मेहता द्वारा राष्ट्र, धर्म, समाजसेवा एवं विधि क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान की गई है। इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि डॉ. हर्ष मेहता ऊर्जावान, कर्मनिष्ठ एवं दूरदर्शी युवा नेतृत्व के धनी हैं। उनमें समाज को संगठित करने, युवाओं को धर्म एवं राष्ट्रसेवा से जोड़ने तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मेहता के नेतृत्व में न्यास सेवा, संस्कार एवं जनकल्याण के कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी विस्तार होगा ।
नियुक्ति पर डॉ. हर्ष मेहता ने आचार्य श्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए धर्म, समाज एवं मानव कल्याण के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

इस नियुक्ति पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप सिसोदिया, शिक्षाविद् श्री स्वप्निल कोठारी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरज खंडेलवाल, रि. डीआईजी श्री धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा नेता श्री दीपक जैन ‘टीनू’, वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष श्री अशोक खंडेलवाल, अधिवक्ता श्री राजेश खंडेलवाल सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डॉ. हर्ष मेहता को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए इसे युवा नेतृत्व एवं समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

ENCOUNTER NEWS M.P


Post a Comment

0 Comments