IDA के नाम से फर्जी NOC बनाकर नक्शा पास कराने का प्रयास,
IDA महिला कर्मी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तैयार कर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय (टीएनसीपी) से आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को थाना तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इंदौर विकास प्राधिकरण के भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 329/2026 दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी स्थित सर्वे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3 एवं 96 की भूमि पर आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने के उद्देश्य से IDA के अधिकारी के नाम से फर्जी NOC तैयार की गई। इसके बाद उक्त दस्तावेज नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय, इंदौर में प्रस्तुत कर धोखाधड़ीपूर्वक नक्शा पास कराने का प्रयास किया गया। 
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सानिया शेख निवासी आजाद नगर, राजा सिंह निवासी शांतिदीप कॉलोनी तथा पंकज व्यास निवासी अमृत पैलेस, निपानिया शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड अवधि के दौरान इस फर्जीवाड़े में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता, फर्जी दस्तावेज तैयार करने के नेटवर्क तथा इससे जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ENCOUNTER NEWS MP
0 Comments