नशे के सौदागरों पर शिकंजा डिलीवरी देने खड़े दो तस्कर गिरफ्तार, 1.70 लाख की ब्राउन शुगर ज़ब्त,Crackdown on drug dealers: Two smugglers arrested while waiting to deliver, brown sugar worth Rs 1.70 lakh seized

नशे के सौदागरों पर शिकंजा डिलीवरी देने खड़े दो 
तस्कर गिरफ्तार,1.70 लाख की ब्राउन शुगर ज़ब्त

इंदौर को नशामुक्त बनाने के अभियान में जुटी क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीती रात एम.आर. 04 रोड स्थित भंडारी ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को रंगेहाथ दबोचा है। पकड़े गए तस्करों के पास से कुल 17.78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। 
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि भंडारी ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश नशे की डिलीवरी देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आजाद नगर के रहने वाले इलियास खान और समीर लतीफ को हिरासत में लिया। अमली जामा पहनाते हुए जब पुलिस ने तलाशी ली, तो आरोपी इलियास के पास से 8.70 ग्राम और समीर लतीफ के पास से 9.08 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी समीर लतीफ पुराना शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित कुल 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी मोटा मुनाफा कमाने के लालच में युवाओं को निशाना बनाते थे।                              
                           "क्राइम ब्रांच अब इनसे जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है"

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP 

Post a Comment

0 Comments