“शहर को कबाड़ा बना दिया” — मेट्रो प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठे किशोर कोडवानी,“They’ve turned the city into a junkyard” — Kishore Kodwani sits on a sit-in protest against the Metro project.

“शहर को कबाड़ा बना दिया” मेट्रो प्रोजेक्ट के विरोध में धरने पर बैठे किशोर कोडवानी

इंदौर में आज समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट किशोर कोडवानी मेट्रो प्रोजेक्ट के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पर धरने पर बैठ गए                        
उनका आरोप है कि मेट्रो प्रोजेक्ट के नाम पर शहर में अनियोजित तोड़फोड़ की जा रही है और इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा                
 धरने के दौरान किशोर कोटवानी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। 
1) बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में मेट्रो को एलिवेटेड की बजाय अंडरग्राउंड किया जाए ताकि मकान और दुकानों को नुकसान न पहुंचे।
 2) शहर में हो रही अव्यवस्थित खुदाई और तोड़फोड़ पर रोक लगाई जाए।
 3) मेट्रो प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 
मेट्रो रूट को लेकर विवाद पहले भी सामने आ चुका है। रहवासियों और व्यापारियों के विरोध के बाद खजराना क्षेत्र से मेट्रो को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया गया था। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बयान दिया था कि बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में मेट्रो अंडरग्राउंड रहेगी और अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। फिलहाल मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर शहर में राजनीति और विरोध दोनों तेज होते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इन सवालों का जवाब कैसे देती है। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP 


Post a Comment

0 Comments