जैन साध्वीयों के साथ हुई रीवा में घटना को लेकर जैन समाज में आक्रोश, इंदौर में निकाली मौन रैली,Outrage Within The Jain Community Over The Incident Involving Jain Nuns in Rewa; silent rally held in Indore.

जैन साध्वीयों के साथ हुई रीवा में घटना को लेकर जैन समाज में आक्रोश, इंदौर में निकाली मौन रैली


रीवा में आर्यिका माताजी के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश के जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर में भी इस घटना के विरोध में समग्र जैन समाज सड़कों पर उतर आया। 

रीवा में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की परम शिष्या आर्यिका माताजी द्वय के साथ हुई हृदय विदारक घटना को लेकर पूरे देश का जैन समाज आक्रोशित है। इंदौर में भी समग्र जैन समाज ने इस घटना के विरोध में मौन रैली निकालकर संतों की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया। बताया जा रहा है कि रीवा में विहार कर रही आर्यिका श्रुत मति माताजी एवं उपसम मति माताजी को एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें उनका देवलोक गमन हो गया। समाज का कहना है कि साधु-संतों के साथ इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुखद और असहनीय हैं। इसी घटना के विरोध में समग्र जैन समाज के आह्वान पर इंदौर में राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक एक विशाल मौन जुलूस निकाला गया। हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों समाजजन शांतिपूर्ण तरीके से रैली में शामिल हुए और संतों की सुरक्षा की मांग उठाई। रैली में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, आनंद गोधा, भरत मोदी, मनीष अजमेरा, कैलाश वेद, नवीन गोधा, हेमंत जैन, संजय जैन, नकुल पाटोदी सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP

Post a Comment

0 Comments