लोहे का सरिया गले में घुसने के बावजूद युवक की बचाई जान Young Man's Life Saved Despite Iron Rod Piercing His Throat

लोहे का सरिया गले में घुसने के बावजूद 
युवक की बचाई जान

इंदौर, अप्रैल 2026
 आनंद नगर, जिला खरगौन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम, जो पेशे से मिस्त्री है, एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया।   प्रातः लगभग 10:30 बजे कार्य के दौरान उसके गले में लोहे का सरिया घुस गया, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।

 प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगौन से उसे तत्काल इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। एमवाय अस्पताल पहुंचने पर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपातकालीन सर्जरी की।
                     
 चिकित्सकीय टीम में डॉ. अविनाश गौतम, डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय, डॉ. रामेंद्र गुर्जर, सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुब्रजीत नायक सहित अन्य जूनियर डॉक्टर शामिल रहे। टीम ने कुशलता एवं तत्परता से ऑपरेशन कर युवक के गले से लोहे का सरिया सफलतापूर्वक निकाल दिया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। 
            

इस जटिल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी जैन एवं उनकी इमरजेंसी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments