डॉक्टर ले रही तन्खा MYH से और जाँच कर रही निजी सेंटर पर बनकर रेडियोलॉजिस्ट MYH Registered Doctor enjoying private Practice as radio logist

इंदौर में बगैर चिकित्सक संचालित
 अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन की गई सील

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बगैर चिकित्सक संचालित अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन की गई सील !                         
इंदौर, 21 अप्रैल 2026
इंदौर में बगैर चिकित्सक के संचालित एक अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन को सील किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार की गई। यह मशीन पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन की थी। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि "पी सी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन , सर्वहारा नगर" का एक टीम बनाकर निरीक्षण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लिनिक पर केवल 01 चिकित्सक डॉ. रिंकू मीणा एमडी रेडियोलॉजिस्ट पंजीकृत थे, किन्तु सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवलोकन करने पर पाया गया कि डॉ. रिंकू मीणा बंधपत्र चिकित्सक है। वर्तमान में वह एमवाय चिकित्सालय में कार्यरत है।
जिनको निजी केन्द्रों पर बगैर अधिष्ठाता की अनुमति के कार्य करने हेतु नोटिस जारी किया गया है फलस्वरूप सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन पर कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके पश्चात् पीसीपीएनडीटी नियमानुसार बगैर चिकित्सक अल्ट्रासोनोग्राफी का संचालन किया जाना सम्भव नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए सम्बन्धित केन्द्र की सोनोग्राफी मशीन आज सील की गई।

इंदौर से ENCOUNETR NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments