जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति की समीक्षा बैठक आयोजित .. Review Meeting Held for Water Supply, Sewerage Department, and Water Distribution.

जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति 
की समीक्षा बैठक आयोजित

निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा सिटी बस सभाकक्ष में जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, स्वच्छ सर्वेक्षण, आगामी त्यौहार, ग्रीष्मकाल, जलसुनवाई की झोनवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप, समस्त झोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सीटीपीटी, ड्रेनेज, जलप्रदाय एवं अमृत विभाग से संबंधित ईई, एई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में गर्मी के दौरान सुचारू जल आपूर्ति व शुद्ध पानी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए प्राइवेट ट्यूबवेल व हाइड्रेंट पर भी क्लोरिनेशन के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। क्लोरिनेशन सैंपलिंग में लापरवाही पर पीएचई के 3 एई को शोकाज नोटिस जारी किया गया।

रेस्टोरेशन कार्य संतोषजनक न मिलने पर संबंधित उपयंत्री का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही टैंकरों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य करने व भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने को कहा गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रूफ वाटर हार्वेस्टिंग व रिचार्ज कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयुक्त द्वारा प्रति मंगलवार को शहर के समस्त वार्ड एवं पानी की टंकी पर आयोजित जलसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। जलसुनवाई की शिकायतों के समय पर निराकरण न करने पर वार्ड 9 के उपयंत्री के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए।

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments