फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप का जाल ! इंदौर में 1.16 करोड़ की साइबर ठगी,Fake share trading app scam: Indore cyber fraud of Rs 1.16 crore

फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप का जाल !

 इंदौर में 1.16 करोड़ की साइबर ठगी

इंदौर स्टेट साइबर सेल ने फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 इंदौर सायबर पुलिस को फरियादी ने शिकायत की थी कि शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर आरोपियों ने उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 16 लाख 39 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए थेपूरे मामले को सायबर पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि आकाश चौहान और आशीष यादव कमीशन के बदले अपने बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था। इसी आधार पर पुलिस ने आकाश चौहान और आशीष यादव दोनों निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P



Post a Comment

0 Comments