कार में तोड़फोड़ कर चोरी करने वाले भाई बहन गिरफ्तार
खड़ी कार के कांच तोड़कर चुराए थे लाखो रुपये
कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को इंदौर की खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक युवती ने अपने सगे भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था।
फरियादी विशाल ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार दर्शनी होटल राधिका पैलेस के पास पार्क की थी। रात्रि में स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियो ने कार का कांच तोड़कर कार में रखे पैसे चोरी कर लिए। इसके बाद पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
पूरी खबर देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी स्टार चौराहे के पास स्कीम नंबर 134 में गाड़ी के पास खड़े है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने अपने नाम धू्रव और बबलू बताये। इसके साथ ही फरियादी के साथ एक युवती दिव्यांशी से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने चोरी का माल, 3 लाख 50 हजार रूपये और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया।
फरियादी के साथ एक युवती दिव्यांशी से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

0 Comments