इंदौर के तीन थाना क्षेत्रों में होली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 क्विंटल केमिकल युक्त कलर किया जप्त
इंदौर में होली और रंगपंचमी के पावन पर्व पर आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमें स्थानीय बाजारों में सघन चेकिंग कर रही हैं और व्यापारियों व आम जनता को रसायनिक रंगों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक प्रतिबंधित रंगों को जप्त भी किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने नॉर्थ तोड़ा की एक दुकान व गोदाम से करीब 100 बोरी रामरज जप्त जप्त किया है।
व ही तुकोगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 क्विंटल से अधिक हानिकारक रंग जप्त किया है। इसके अलावा बाणगंगा क्षेत्र में भी बड़ी मात्रा में रामरज बरामद किया है।

0 Comments