सड़को पर उतरे सफाई कर्मचारी
इंदौर की सड़कों को चमकाने वाले हाथ आज खुद न्याय की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए। संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने मजदूरों के साथ हो रहे कथित शोषण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
इंदौर शहर में संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए अभिनव कला समाज में सभा हुई। इसके बाद कर्मचारी संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ठेकेदार प्रथा के कारण उन्हें न्यूनतम वेतन तक समय पर नहीं मिलता। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार प्रथा को समाप्त करने जैसी तमाम मांगे उठाई है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने संभागायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। क्या है मांगे आईए बताते है आपको।
चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P
.jpeg)
0 Comments