हेलमेट की उपयोगिता समझाने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा किया गया नवाचार Indore Police's innovation to explain the usefulness of helmets

हेलमेट की उपयोगिता समझाने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा किया गया नवाचार  

   इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर के सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन 4) श्री आनंद कलादगी के  मार्गदर्शन  में यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है

          इसी क्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, इंदौर द्वारा तैयार की गई विशेष हेलमेट प्रतिकृति का आज पुलिस आयुक्त, नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अनावरण किया गया। इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री आर.के.सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन नगरीय इंदौर श्री आनंद कलादगी, अति पुलिस उपायुक्तगण, सहायक पुलिस उपायुक्तगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

       यह हेलमेट प्रतिकृति हेलमेट की उपयोगिता एवं जीवन रक्षा के सशक्त संदेश को प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुँचाने का प्रतीक है। इस अनोखी प्रतिकृति को लोहे तथा वाहनों के विभिन्न पुराने पार्ट्स जैसे गियर, डिस्क, स्प्रिंग, टायर, हेडलाइट सहित अन्य स्क्रैप मटीरियल से तैयार किया गया है। सामान्यतः कबाड़ समझे जाने वाले इन सामानों को नया और कलात्मक रूप देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया है। पुलिस आयुक्त महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार आमजन को आकर्षित करते हैं और सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को सरल व प्रभावी ढंग से समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ''हम लोगो को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे मे जागरुक करना चाहते हैं। स्क्रैप से बनी इस हेलमेट की प्रतिकृति के माध्यम से, हम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हेलमेट पहनना कितना जरूरी है।'' तथा इस दौरान बताया कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौतो को कम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट पहनने की आदत डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।  यातायात पुलिस, इंदौर द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु इस प्रकार के रचनात्मक और प्रभावी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

 लोहे, प्लास्टिक तथा वाहनों के पुराने पार्ट्स को दिया गया

 हेलमेट का रूप।


 ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments