आयुक्त द्वारा सिरपुर तालाब का निरीक्षण
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने प्रातः 7:30 बजे रामसर साइट सिरपुर तालाब का विभागीय अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब संरक्षण, कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त रखने, जलकुंभी हटाने एवं अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक, श्री प्रखर सिंह, श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री आकाश जैन सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त ने सिरपुर तालाब प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, नागरिकों को तालाब में खाद्य सामग्री न डालने हेतु जागरूक करने तथा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
साथ ही 20 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर का निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने, पौधारोपण बढ़ाने एवं ट्रीटेड वाटर का ड्रिप सिंचाई में उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
रामसर साइट सिरपुर तालाब का विभागीय अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया
ENCOUNTER NEWS M.P
0 Comments